UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Delhi News

East Delhi: कोंडली, त्रिलोकपुरी की 3 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण की परियोजना मंजूर -आतिशी

United India Live

East Delhi: नई दिल्ली। केजरीवाल सरकार दिल्ली की सड़कों को सुंदर,सुरक्षित व विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में मिशन मोड में काम कर रही है| इस बाबत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने पूर्वी रोड डिवीज़न के तहत कोंडली, त्रिलोकपुरी की 3 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण के परियोजना को मंजूरी दी।

East Delhi: इन सड़कों में रोड़ नंबर 109- सपेरा बस्ती से खोड़ा चौक तक, दल्लूपुरा रोड- टिम्बर मार्केट से नोएडा बॉर्डर तक व बुद्ध सिंह मार्ग- मानव आश्रय कट से दल्लूपुरा टी-पॉइंट तक की सड़कें शामिल है।

East Delhi: परियोजना को मंजूरी देते हुए, पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा, “इस प्रोजेक्ट से पूर्वी दिल्ली में सड़कों की स्थिति बेहतर होगी, जिससे वे अधिक टिकाऊ बनेंगे| इसके अलावा सौंदर्यीकरण के साथ ये क्षेत्र की खूबसूरती को बढ़ाएंगे| उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में सड़कों को बेहतर बनाने के साथ दिल्ली के नागरिकों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में शहर में सड़कों की स्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों की पहचान करने और उनका समाधान करने के लिए हम योजनाबढ तरीके से काम करते है। इस योजना में विशेषज्ञों द्वारा सड़कों का मूल्यांकन, सड़कों की मरम्मत और उन्हें मजबूत करने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाता है ताकि ये सुनिश्चित हो सकें कि वे ये सड़कें भारी यातायात और किसी भी मौसम का सामना कर सकें।

East Delhi: पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम कर रही है। यह देखते हुए कि इन सड़कों का निर्माण बहुत पहले किया गया था, वर्तमान में इनके रख-रखाव की आवश्यकता है। सिविक एजेंसियों द्वारा केबल और पाइप बिछाने के लिए सड़कों को काटने के कारण सड़कों की राइडिंग क्वालिटी भी खराब हो गई है। लिहाजा अब यहां रखरखाव और सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जा रहा है। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाने के लिए, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्धारित समय में काम पूरा करने और सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

बता दे कि दिल्ली के लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की समस्या न हो और उन्हें जाम से न जूझना पड़े इसके लिए समय-समय पर जरुरत के अनुसार पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़कों की मेन्टेनेन्स का कार्य करती है| इन सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने इनकी वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं का गहन निरीक्षण किया गया जिसके पश्चात इन परियोजनाओं को सरकार की मंजूरी मिली। सुदृढ़ीकरण के इस प्रोजेक्ट में सड़कों की मजबूती पर तो ध्यान दिया ही जाएगा साथ इस इन सड़कों पर सभी मानकों का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता की ‘रोड मार्किंग’ भी की जाएगी| परियोजना के तहत, लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सभी रोड स्ट्रेच के सुदृढ़ीकरण सहित मानकों का ध्यान रखते हुए लेन मार्किंग, पैरापेट की दीवारों/रेलिंग आदि के पेंट वर्क का कार्य भी किया जाएगा।

इन सड़कों का होगा जीर्णोधार

  • रोड़ नंबर 109- सपेरा बस्ती से खोड़ा चौक तक की सड़क
  • दल्लूपुरा रोड- टिम्बर मार्केट से नोएडा बॉर्डर तक की सड़क
  • बुद्ध सिंह मार्ग- मानव आश्रय कट से दल्लूपुरा टी-पॉइंट तक की सड़क
 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

2 COMMENTS

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.