East Delhi: नाबालिग छात्र के साथ दरिंदगी से गुस्साये निवासियों ने स्कूल के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन
East Delhi: पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित एक निजी स्कूल के खिलाफ आज क्षेत्रीय लोगों ने ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में मयूर विहार फेज -३ ,कल्याणपुरी, न्यू अशोक नगर, कोंडली और वसुंधरा एन्क्लेव से आये हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने स्कूल प्रशासन द्वारा आरोपियों को बचाने एवं जांच में पुलिस का सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। स्कूल प्रशासन को तत्काल गिरफ्तार करने और स्कूल सील करने की लोगों ने मांग किया। मौके भारी संख्या पुलिस बल और पुलिस उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
East Delhi: गौरतलब है कि पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव के east point school में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र के साथ मामूली सी कहासुनी के बाद स्कूल के ही कुछ छात्रों द्वारा उसके साथ मार-पीट, अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया और नाबालिग के गुप्तांग में लकड़ी डाल दिया जिससे कि उसकी अंतड़ी फट गयी। पीड़ित बालक का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ वह ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करने एवं स्कूल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने से क्षेत्रीय निवासियों में स्कूल और पुलिस के खिलाफ के ख़िलाफ़ नराजगी दिखाई दी।

स्कूल पर आरोपियों को बचाने का आरोप
East Delhi: प्रदर्शन में उपस्थित लोगों का कहना है स्कूल का इतिहास बहुत गन्दा है, इस स्कूल की बिल्डिंग भले ही बड़ी दिखाई दे रही हो लेकिन इसका पढ़ाई का रिकॉर्ड बहुत घटिया है। स्कूल पैसे बटोरने के उन सभी बिगड़े हुए बच्चों को दाखिला देता है जिनका दाखिला कहीं नहीं होता है। स्कूल के अंदर खुलेआम गुंडागर्दी होती यह बात स्कूल प्रशासन और टीचरों को भी भलीभांति पता है लेकिन पैसे के लालच में प्रबंधन किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता है जिसके कारण दबंग और आवारा किस्म छात्रों के हौसले बुलंद है। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी छात्र दबंग और पैसे वाले परिवार से हैं , उन्होंने स्कूल को मोटा पैसा दे दिया है जिसके कारण स्कूल जांच में पुलिस का सहयोग नहीं कर के उनेह बचाने के लिए कार्य कर रहा है।
स्कूल प्रशासन द्वारा वारदात के समय की सीसीटीव फुटेज पुलिस को नहीं देने से यह स्पष्ट होता है कि स्कूल आरोपियों से मिला हुआ है और उनेह बचाने का सौदा कर लिया है।

स्कूल को सील करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
पीड़ित परिवार का कहना है कि चूँकि घटना स्कूल के अंदर हुई है, इस लिए स्कूल को सबसे पहले आरोपी बनाना था लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। इस लिए जब तक जाँच पूरी नहीं होती है तब तक स्कूल परिसर को सील कर दिया जाये जिससे की साक्ष्यों को मिटाया न जा सके। परिवार ने बताया कि हमें शंका है कि घटना वाली जगह से स्कूल प्रशासन ने सुबूतों को मिटा दिया होगा। इस लिए मामले की जांच पूरी तक स्कूल को सील किया जाए और स्कूल पर साक्ष्य को मिटाने का भी मामला दर्ज करके दोषी स्कूल के लोगों को भी तत्काल गिरफ्तार किया जाये।East Delhi: कोंडली, त्रिलोकपुरी की 3 प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण व सौन्दर्यीकरण की परियोजना मंजूर -आतिशी
हम कमज़ोर हैं इस लिए पुलिस ततपरता से कार्य नहीं कर रही है
पीड़ित छात्र के पिता की मृत्यु हो चुकी है। अकेली माँ एक बेटे और बेटी की परवरिश कर रही हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्कूल यह जानता है कि हमारी स्थिति आर्थिक रूप से ठीक नहीं है इस लिए वह हमारे साथ खड़ा न होकर आरोपियों के साथ खड़ा है और पुलिस भी इसी लिए कार्रवाई के नाम पर दिखावा कर रही है। अगर यही मामला किसी अमीर नेता या अधिकारी का होता तो एक घंटे के अंदर स्कूल सील और आरोपी जेल में होते। यहाँ तो हमारी गरीबी का मजाक उड़ाया जा रहा है। इस लिए चारों तरफ से हमारे ही ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। फिर भी मुझे देश की क़ानून व्यवस्था पर भरोसा है और मैं अपनी आखिरी साँस तक अपने मासूम को न्याय दिलवाने के लड़ूंगी चाहे इसके लिए मुझे अपने प्राणों की आहुति क्यों न देना पड़े।Delhi News: एमसीडी में बरकरार रहेगी काम की रफ़्तार- केजरीवाल

पुलिस पर आरोपियों को बचाने का दबाव
पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार थाना न्यू अशोक नगर पुलिस के पास आरोपियों के बचाने के लिए लोगों द्वारा फोन करवा कर दबाव बनाया जा रहा है, जिसके कारण मामले की जाँच को धीमा कर दिया गया है और आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित हज़ारों लोगों ने पुलिस प्रशासन और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन को जारी रखने का संकल्प लिया। विरोध प्रदर्शन में मयूर विहार फेज -३, ,कल्याणपुरी, न्यू अशोक नगर, कोंडली और वसुंधरा एन्क्लेव की सभी आर डब्लू ए और सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया।













1 COMMENTS