header

Delhi News

UPEIDA: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बनने जा रहा है सबसे बड़ा औद्योगिक पार्क

UPEIDA नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देश का सबसे बड़ा औद्योगिक पार्क विकसित की योजना पर कार्य कर रही है। सरकार से मिली जानकारी के अनुसार 2025 तक इस योजना धरातल पर उतार दिया जायेगा। इस नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल पार्क के लिए मेरठ, संभल, हापुड़, हरदोई व उन्नाव में जमीन चिन्हित कर ली गयी है।

UPEIDA इस पार्क का प्रस्ताव लेकर आई जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी मारुबेनी कॉर्पोरेशन को लोकेशन पसंद आ गयी है। कंपनी को एक ही स्थान पर 1500 एकड़ जमीन चाहिए। असल में यूपीडा व अन्य औद्योगिक प्राधिकरणों ने मेरठ, संभल, हापुड़, उन्नाव और हरदोई में भूमि खरीद सबसे ज्यादा की है। इसे देखते हुए यूपीडा की ओर से अब यहां प्लानिंग और डेवलपमेंट का कार्य भी शुरू हो चुका है। East Delhi: नाबालिग छात्र के साथ दरिंदगी से गुस्साये निवासियों ने स्कूल के ख़िलाफ़ किया विरोध प्रदर्शन

इसमें यूपीडा की ओर से उपलब्ध कराई गई भूमि पर संबंधित संस्थाओं द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, विकास कार्य और मार्केटिंग का कार्य किया जाएगा। इसी मॉडल पर नेक्स्ट जेनरेशन इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित करने के लिए जापान की प्रख्यात मारुबेनी कॉर्पोरेशन के साथ भी बात चल रही है। मारुबेनी कॉर्पोरेशन जापान की 413 कंपनियों का विशाल समूह है।

5558 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होंगे 30 औद्योगिक कारिडोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर प्रदेश के 6 एक्सप्रेस-वे के किनारे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किये जा रहे हैं। इसके लिए यूपीडा 29 जिलों में 30 स्थानों पर साढ़े पांच हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित करेगा। इस पर आठ हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक 25 स्थानों पर 1812 हेक्टेयर (4477 एकड़) भूमि का क्रय हो चुका है, जिसपर 32 सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे,आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और प्रस्तावित चित्रकू ट लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों किनारों पर औद्योगिक गलियारे विकसित करते हुए इन क्षेत्रों में उद्योग-धंधों को स्थापित करने की योगी सरकार की बड़ी योजना है। अब तक कुल 1812 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है, जबकि शासन का लक्ष्य 5598 हेक्टेयर भूमि खरीद का है।

यहां यहां खरीदी जा रही है जमीन
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे -बांदा, जालौन, औरैया, महोबा, चित्रकू ट और हमीरपुर गंगा एक्सप्रेसवे- मेरठ, हापुड़, हरदोई, संभल, उन्नाव, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर, प्रतापगढ़, हापुड़, प्रयागराज और रायबरेली पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- सुल्तानपुर, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस -अंबेडकर नगर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे- इटावा


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading