UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Delhi News

Rajya Sabha: सभापति ने लैंगिक समानता स्‍थापित करते हुए पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया

United India Live

Rajya Sabha: सभापति ने लैंगिक समानता स्‍थापित करते हुए उप-सभापतियों के पैनल में पचास प्रतिशत महिला सदस्यों को मनोनीत किया।एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने चार महिला सांसदों को उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत किया है। यह भी उल्लेखनीय है कि पैनल में मनोनीत की गई सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद चुनी गई हैं और श्रीमती एस फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं। मानसून सत्र से पहले पुनर्गठित पैनल में कुल आठ नाम हैं, जिसमें से आधी महिलाएं हैं। उच्च सदन के इतिहास में यह पहला मौका है कि उप-सभापतियों के पैनल में महिला सदस्यों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Rajya Sabha: एक अन्य उल्लेखनीय फैसले में राज्यसभा के सभापति सदन का कामकाज पूरी तरह से डिजिटल रूप से कर सकेंगे। राज्यसभा के सभापति सदन के कामकाज के संचालन से जुड़े मामलों, सदन में उपस्थिति, बोलने वाले सदस्यों के विवरण और अन्य महत्‍वपूर्ण जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक टैबलेट का उपयोग करेंगे।

उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत महिला सदस्यों का विवरण इस प्रकार हैं-

श्रीमती पीटी उषा:


वह पद्मश्री पुरस्कार विजेता और एक प्रसिद्ध एथलीट हैं। उन्हें जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था।
वह रक्षा समिति, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और एथिक्स कमेटी की सदस्य है

श्रीमती एस. फांगनोन कोन्याक:

वह भारतीय जनता पार्टी से हैं। वह अप्रैल, 2022 में नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं और संसद या राज्य विधानसभा के किसी भी सदन के लिए चुनी गई राज्य की दूसरी महिला हैं।
वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और पूर्वोत्‍तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थान की गवर्निंग काउंसिल और चिकित्सा विज्ञान, शिलांग की सदस्य हैं।

डॉ. फौजिया खान :

वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से हैं। वह अप्रैल, 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
वह महिला सशक्तिकरण समिति, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति, विधि और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

श्रीमती सुलता देव:

वह बीजू जनता दल से हैं। वह जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं।
वह उद्योग समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, लाभ के पद पर संयुक्त समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) समिति और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।
उपरोक्त महिला सदस्यों के अलावा, श्री वी विजयसाई रेड्डी, श्री घनश्याम तिवारी, डॉ. एल. हनुमंथैया और श्री सुखेंदु शेखर रे को भी उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत किया गया है।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.