Purvanchal Politics: योगी मंत्री मंडल का होगा विस्तार, दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर बनेगें मंत्री
Purvanchal Politics: दिल्ली। रविवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के भाजपा में शामिल होने के बाद से पूर्वांचल की सियासत गरमा गयी है। पहले दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर के सपा का साथ छोड़ने से जहाँ भाजपा के खेमे में उत्साह का माहौल है तो वहीँ अखिलेश यादव के खेमें में निराशा दिखाई दे रही है। ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव का लम्बे समय से तालमेल नहीं बढ़ रहा था जिसके कारण ओमप्रकाश राजभर सपा में घुटन महसूस कर रहे थे। 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ओमप्रकाश राजभर ने फिर एक बार पाला बदल कर विपक्षियों को चित कर दिया है।
Purvanchal Politics: लोकसभा की तीन सीटें एक कैबिनेट मंत्रालय की मांग के साथ भाजपा में शामिल होने वाले ओमप्रकाश राजभर को योगी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार योगी सरकार अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है जिसमें दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जा सकता है।












