UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Delhi News

[Hindi News] डॉ सी सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, एनएएससी कॉम्प्लेक्स,में 5 जून को होगा विश्व पर्यावरण दिवस का भव्य आयोजन

United India Live

दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा डॉ. सी सुब्रमण्यम ऑडिटोरियम, एनएएससी कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली में 5 जून को मिशन लाइफ पर मेगा इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस दिवस के अवसर पर माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री कैलाश चौधरी व सुश्री शोभा करंदलाजे एवं कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस आयोजन में सहभागी होंगे तथा उनके करकमलों द्वारा पूसा, नई दिल्ली परिसर में पौधारोपण किया जायेगा।

इस कार्यक्रम में पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने से लेकर जीवन में किस प्रकार उसे अपनाना चाहिए इस पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। इस अवसर पर पुरस्कृत किसानों को आमंत्रित किया जा रहा है जो अपने अनुभव को साझा करेंगे। इस कार्यक्रम में पर्यावरण को स्वच्छ तथा संरक्षित रखने संबंधी एक लघु फिल्म के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। साथ ही कृषि मंत्रालय, नीति आयोग, कृषि अनुसंधान केन्द्र के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में पेनल डिस्कशन होगा जिसमें पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा कृषि क्षेत्र में अपनाई जाने वाली कई गतिविधियों पर चर्चा होगी। इसमें मुख्यतः ऑरगॅनिक खेती तथा प्राकृतिक खेती पर विशेष चर्चा का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे देश से प्रतिभागी शामिल होंगे।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.