header

Noida News

Visa Fraud In India: भारत में तकरीबन ढाई लाख लोग सालाना हो रहे हैं ठगी का शिकार: कवीश कपूर

Visa Fraud In India : नोएडा। भारत में प्रतिवर्ष वीजा के नाम पर तकरीबन ढाई लाख लोग ठगी का शिकार होते हैं। जानकारी के आभाव में अक्सर वीजा दिलाने का झांसा देकर एजेंट लोगों को टैग ठगी का शिकार बना लेते हैं। लोगों को इसी ठगी से बचाने के लिए ए वीजा एक्सपर्ट्स ने जन जागरूकता मुहिम चलाई है। यह जानकारी दी ए वीजा एक्सपर्ट्स के सीईओ कविश कपूर ने वह नोएडा सेक्टर 02 में वीजा की बारीकियों को समझाने के लिए बतौर मोटिवेशनल स्पीकर एक कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

Visa Fraud In India : उन्होंने कहा कि ए विजा एक्सपर्ट पिछले 5 महीने में 300 से अधिक लोगों को विजा दिलवा चुकी है। उन्होंने कहा कि ए वीजा एक्सपर्ट वीजा दिलाने के नाम पर लोगों को निशुल्क सलाह देती है। उनसे एक भी पैसा चार्ज नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यदि आपके पास सभी डॉक्यूमेंट सही है तो कभी भी ठगी का शिकार नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि एजेंट से बात करने से पहले देख ले कि वह एजेंट आईआरसीसी में रजिस्टर्ड है या नहीं। सिर्फ आईआरसीसी के रजिस्टर्ड एजेंट ही सही होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोग थोड़ा सा जागरूक हो जाएं तो वीजा के नाम पर ठगी से बच सकते हैं। रविवार को आयोजित मोटिवेशनल कार्यशाला के दौरान 600 से अधिक वीजा की इच्छुक लोगों ने भाग लिया। कवीश कपूर ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि विदेश जाने की जल्दबाजी में लोग ऐजेंटों के जाल में फंस जाते हैं। जबकि उन ऐजेंटों की किसी भी देश की एंबेंसी में कोई जान पहचान नहीं होती लेकिन वे लोगों को गैर जरूरी कागजातों और कई तरह की परमिशन मुहैया कराने के नाम पर लाखों का चूना लगा देते है।Noida News : जल्द ही खुलेगा पर्थला सिग्नेचर ब्रिज, लोगों को भारी जाम से मिलेगी राहत

Visa Fraud In India : जबकि वीजा के लिए सिर्फ जरूरी पांच या छह दस्वेजों की आवश्यकता होती है। साथ सॉलिसिटर की फीस के अलावा अन्य कोई खार्चा नहीं होता है। जबकि ज्यादातर एजेंट लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए उनकी जमीन जायदात तक के पेपर उनसे ले लेते है। और लोग भी विदेश जाने की जल्दबाजी के चलते दर्जनों पेपर उनको मुहैया करा देते है। जिससे वे ठगी का शिकार हो जाते है। कवीश कपूर ने कहा भारत में सबसे ज्यादा ठगी के शिकार पंजाब राज्य के लोग होते हैं। जिन्हे एजेंट कनाडा या अन्य किसी देश के लिए वर्क वीजा, पीआर वीजा तथा अन्य लुभावने वादे कर ठगी का शिकार बना लेते हैं, ऐसे उन सभी लोगों को सलाह देते हुए श्री कपूर ने कहा कि सबसे पहले जिस देश का वीजा चाहिए उस देश की नियम व शर्तों के बारे सही से जानकारी हांसिल कर वहां के वीजा की सही फीस के बारे में जानकारी कर लेनी चाहिए।Train Accident : सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है : प्रधानमंत्री

Visa Fraud In India : उसके बाद स्वंय एंबेसी जा कर या स्थाई वीजा कंपनी से वीजा एप्लाई कराना चाहिए। उन्होने कहा कि विदेशों में जो भी नोकरी के लिए अपनी जीवन भर की कमाई लुटा रहे हैं, उनकी सहायता के लिए ए वीजा एक्सपर्ट की टीम निशुल्क सलाह व मदद मुहैया कराती है। पिछले दो वर्षों में कंपनी द्वारा सैंकडों लोगों के वीजा निर्धारित शुल्क पर बनवाए हैं। और वे लोग आराम से विदेशों की सैर और वहां कार्य कर रहे हैं। उन्होने लोगों से अपील की कि एजेंटो के बहकावे में न आकर खुद जागरूक बनें और ठगी से बचें। श्री कपूर ने कहा कि आगामी समय में भी ए वीजा एक्सपर्ट कंपनी द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के सेमिनार आयोजित करते रहेंगे।


Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

 "United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के। हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है। हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।  

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from UNITED INDIA LIVE

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading