NOIDA NEWS: बिजली विभाग के अधिकारीयों द्वारा दलित कर्मचारी के मुंह पर कालिख पोत कर नौकरी से निकालने का आरोप
NOIDA NEWS : नोएडा। बिजली विभाग के कर्मचारियोंने अपने ही विभाग इंजीनियरों पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आज नोएडा मीडिया क्लब प्रेसवार्ता आयोजन कर के विद्युत नगरीय परीक्षणशाला-2, सैक्टर-29 में टी०जी०-2 के पद पर कार्यरत प्रवीन कुमार ने आरोप लगे कि दिनांक 29/05/2023 को समय लगभग 12 बजे दोपहर में उपभोक्ता प्रशान्त कुमार मिश्रा, ए-98, सैक्टर-40 नौएडा, जनपद- गौतम बुद्ध नगर का खराब विद्युत मीटर (आई०डी०एफ०) बदलने गया था। जिसके बाद रात्रि करीब 9ः30 बजे सहायक अभियन्ता (मीटर) मेहेर कुमार वर्मा द्वारा अपने मोबाईल से प्रार्थी के मोबाईल पर फोन करके पूछा कि क्या उक्त उपभोक्ता का मीटर बदलने के लिए विभागीय कर्मचारियोंने ने पैसे की डिमांड किया गया था। उपभोक्ता द्वारा स्पष्ट रूप से मन कर दिया गया कि मीटर बदलने वालों ने कोई पैसा नहीं माँगा। Noida Farmers Protest : शोषण एवं उत्पीड़न के ख़िलाफ़ प्राधिकरण की सीईओ को किसानों की चिट्ठी
NOIDA NEWS : उपभोक्ता से स्पष्टीकरण लेने के बाद सहायक अभियन्ता मेहेर कुमार वर्मा द्वारा मुझे रात्रि 10ः30 बजे तक चीफ ऑफिस, 33/11 के०वी० विद्युत वितरण उपकेन्द्र, सैक्टर-16 नौएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर पहुँचने को कहा गया। बताय गया कि चीफ साहब ने तत्काल बुलाया है, समय से पहुंच जाओ। करीब 11 बजे रात्रि में प्रार्थीं प्रवीन कुमार, टिंकू गिरि और मेहेर कुमार वर्मा सहायक अभियन्ता, चीफ कार्यालय 33/11 के०वी० विद्युत वितरण उपकेन्द्र, सेक्टर-16 नौएडा, जनपद गौतम बुद्ध नगर पहुँचे। Noida News: जल्द ही खुलेगा पर्थला सिग्नेचर ब्रिज, लोगों को भारी जाम से मिलेगी राहत
NOIDA NEWS : वहां पर चीफ राजीव मोहन, अजय बर्मन (अंधिशासी अभियन्ता) एवं विपिन वैश्य (शिविर सहायक) मौजूद थे। वहां पहुँचने पर राजीव मोहन ने अपने फोन से उपभोक्ता को फोन मिलाकर स्पीकर ऑन करते हुए सबके सामने स्पष्टीकरण किया जिसमें दूसरी बार फिर विभाग द्वारा किसी के पैसे मांगने की बात साफ़ मना कर दिया बावजूद इसके फोन काटने के बाद राजीव मोहन ने कहा कि तुझे बहुत पैसे चाहिए मैं साले तुझे विभाग से ही हटा दूंगा। Greater Noida: प्राधिकरण के खिलाफ़ किसानों के प्रदर्शन में पहुंचीं वृंदा करात
NOIDA NEWS : जब कि प्रार्थी द्वारा बार-बार यह बात ही कही गयी कि मैने उपभोक्ता से किसी भी प्रकार के पैसे या रिश्वत की बात नहीं की गयी। उसके बाद चीफ राजीव मोहन ने प्रार्थी की फ़रियाद को अनसुना करते हुए प्रार्थी को भद्दी-2 गाली देते हुए, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करके अपमानित किया। साथ ही यह भी कहा कहा कि “तु साले भिखारी” है, भंगी/चमार है। जब अजय वर्मन (अधिशासी अभियन्ता) ने अपने फोन में विडियो बनाना चालू किया तब चीफ राजीव मोहन के इशारे पर विपिन वैश्य (शिविर सहायक) ने प्रवीन कुमार एवं टिंक गिरि के चेहरे पर पूर्व सुनियोजित योजना जिसके अनुसार प्रार्थी को जाटव होने के नाते अपमानित करने की योजना को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य के तहत अपने साथ लाई गयी कालिख पोती गयी तथा उसके बाद प्रवीण कुमार और टिंकू गिरि को धमकाया गया कि अगर अपना मुहँ किसी के सामने खोला तो तुम दोनों को जान से मार देंगे।Noida News : ऑटो चालकों के हितों के लिए भारतीय किसान यूनियन ने नोएडा पुलिस को सौंपा ज्ञापन
NOIDA NEWS : उसके बाद भी चीफ राजीव मोहन ने प्रार्थी को लगातार जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते रहे कि साले नीची जाति के तुम लोगों को नौकरी मिल गयी तो हमारी बराबरी करोगे ? हमने जब हाथ जोड़ कर न्याय की मांग किया तो हमें वहां से धक्के मारकर भगा दिया गया। पीड़ित ने मीडया क्लब में पत्रकारों को बताया कि वह अनुसूचित जाति (जाटव) से सम्बन्ध रखता हूँ इसलिए उसके साथ बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों राजीव मोहन, अजय बर्मन (अधिशासी अभियन्ता) एवं विपिन वैश्य (शिविर सहायक) द्वारा हमने नौकरी छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है। इसके लिए तरह तरह अपमानित एवं उत्पीड़न किया जा रहा है।
मुंह पर कालिख पोत कर किया निष्काषित
बिजली विभाग के पीड़ित कर्चारी प्रवीण कुमार ने मिडिया को बताया कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजीव मोहन,अजय बर्मन (अधिशासी अभियन्ता) विपिन वैश्य (शिविर सहायक) मुझे लम्बे समय से जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते रहे हैं लेकिन आज उन्होंने गाली गलौज देने के बाद मेरे मुंह पर कालिख पोत कर मुझे नौकरी से निलंबित कर दिया।
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
NOIDA NEWS : पीड़ित कर्मचारियों का कहना है दिनांक 30.05.2023 उन्होंने ने अपनी लिखित शिकायत थाना फेस-1 पुलिस को दिया लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने और कार्रवाई करने से मना कर दिया और थाने से भगा दिया। जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों को शिकायत किया तो पुलिस ने शिकायत पत्र तो ले लिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया है जिससे हम सभी परिवार सहित चिंतित हैं।पीड़ित कर्मचारियोंने ने विभाग से आरोपी अधिकारीयों को तत्काल निलंबत करने एवं मामले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग किया है।












