UNITED INDIA LIVE

sach k sath sada..

header

Delhi News

Pocket-6 RWA Election Result: मैथ्यू कुट्टी अध्यक्ष और प्रमोद कुमार सिन्हा महासचिव निर्वाचित

United India Live

Pocket-6 RWA Election Result: पूर्वी दिल्ली। कोंडली विधानसभा के मयूर विहार फेस थ्री के पॉकेट -6 एमआईजी फ्लैट्स के आरडब्लूए चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित हुए, जिसमें मैथ्यू कुट्टी टीएल की टीम ने जीत हासिल किया। आरडब्लूए चुनाव में आरबी मिश्रा और मैथ्यू कुट्टी पैनल मैदान में थे। रविवार को सुबह के नौ बजे से मतदान शुरू हो कर शाम के पांच बजे समाप्त हुआ और उसके बाद लगभग छह बजे के आसपास मतगड़ना शुरू हुई। मतगड़ना के दौरान शुरू से ही मैथ्यू कुट्टी की टीम ने बढ़त बनाये रखा और आखिर में भारी अंतर से सबको पछाड़ते हुए जीत हासिल कर लिया।

अनुभवी टीम से सोसायटी को उम्मीदें हैं
Pocket-6 RWA Election Result: आरडब्लूए के चुनाव में मैथ्यू कुट्टी टीएल अध्यक्ष पद पर चुनाव जीते गए हैं, उनके पास आरडब्लूए चलाने का लम्बा अनुभव है, और महासचिव पद के विजेता डॉ प्रमोद कुमार सिन्हा को प्रशासनिक और सामाजिक कार्यों का भी अनुभव है एवं कोषाध्यक्ष को सँभालने वाले विजेता अब्दुल वाहिद खान को बैंकिंग का अनुभव है। टीम के अन्य पदाधिकारी और सदस्य सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। जिससे नागरिक इस टीम से ज़्यादा आशान्वित है। अब देखना यह है कि टीएल कुट्टी टीम निवासियों की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी या फिर पूरा दो वर्ष राजनीती और आरोप प्रत्यारोप में निकल जायेगा।

कुल वोट – 454

  • नाम पद वोट नतीजे
  • मैथ्यू कुट्टी टीएल – अध्यक्ष 294 जीत
  • आरबी मिश्रा – अध्यक्ष 158 हार
  • डॉ प्रमोद सिन्हा महासचिव 274 जीत
  • राम सरन शर्मा महासचिव 168 हार
  • पूजा त्रिपाठी उपाध्यक्ष 288 जीत
  • राजीवन उपाध्यक्ष 265 जीत
  • मुकेश शर्मा उपाध्यक्ष 196 हार
  • अब्दुल वाहिद कैशियर 254 जीत
  • ससी कैशियर 188 हार
  • दो वोट खराब हो गए।
  • केपी पालित- सचिव
  • शांतिप्रिय गोयल -सचिव
  • अमिताभ चौधरी – सदस्य
  • नितिन बग्गा -सदस्य
  • किरण बालाजी- सदस्य
  • पूनम कौल -सदस्य
  • राजवीर सिंह नागर -सदस्य
  • रिंटो थॉमस- सदस्य
  • सतीशन टी -सदस्य और सुरेंद्रन वासुदेवन विजयी घोषित हुए।

क्या हैं चुनौतियाँ ?
नव निर्वाचित आरडब्लूए टीम के पास ढेर सारी चुनौतियाँ है जिसका सामना आने वाले समय में उनेह करना पड़ेगा।

१- सोसायटी के गेट साथ शराब की दूकान
Pocket-6 RWA Election Result: पॉकेट -६ एमआईजी फ्लैट्स के गेट नंबर दो के साथ में खुली शराब की दूकान के कारण रात्रि शाम के समय गेट के आसपास शराबियों और अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। जिसके कारण सोसायटी की महिलाएं और बुजुर्ग उस तरफ जाने से डरते हैं। गेट के सामने से कई बार स्नैचरों ने महिलाओं के गले से चेन खींच लिया और लोगों को साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की अनेकों घटनाएं घटित हो चुकीं हैं। कई बार आरडब्लूए और सोसायटी के जागरूक नागरिकों द्वारा ठेके के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया, पुलिस, आबकारी आयुक्त, मुख्य मंत्री और जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा गया लेकिन शराब की दुकान के खिलाफ कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

२ – सफाई की व्यवस्था एमसीडी नहीं आरडब्लूए
Pocket-6 RWA Election Result: पूरी दिल्ली की तरह से पॉकेट -६ एमआईजी फ्लैट्स के अंदर की साफ़ -सफाई की ज़िम्मेदारी भी पहले डीडीए और अब एमसीडी की है लेकिन न कभी डीडीए ने सोसायटी में सफाई कर्मियों को भेजा और न ही निगम के सफाई कर्मी सोसायटी के अंदर आते हैं। सोसायटी की आरडब्लूए अपने खर्चे पर चार सफाई कर्मियों के द्वारा सफाई का कार्य करवा रही है। जबकि निगम के अधिकारी हमारी सोसायटी में नियुक्त फर्जी सफाईकर्मियों का वेतन निगम से ले कर बंदर बाँट कर रहे हैं।

३- पार्कों का रखरखाव आरडब्लूए कर रहा है
पॉकेट -६ एमआईजी फ्लैट्स के अंदर के पार्कों की संख्या अधिक है और देखभाल करने वाला कोई नहीं है। पार्कों की देखभाल करने की ज़िम्मेदारी एमसीडी के हॉर्टिकल्चर विभाग की है, लेकिन वह कार्य भी आरडब्लूए अपने खर्चे पर करवा रहा है। निगम के कर्मचारी सिर्फ पार्कों की फोटो खींच कर अपने शीर्ष अधिकारीयों तक भेज कर फर्जी वाहवाही लूट रहे हैं। कभी भी सोसायटी के पार्कों को खाद, बीज, पानी, प्लांट्स और रखरखाव की चिंता विभाग को नहीं होती है।

दस साल से नहीं हुई नालियों की सफाई
Pocket-6 RWA Election Result: पॉकेट -६ एमआईजी फ्लैट्स के अंदर की नालियों की सफाई का कार्य भी निगम का है लेकिन लगभग दस वर्षों से नालियों की सफाई नहीं हुई जिसके कारण लगभग सभी नालियां बंद पड़ी हुई है। जिसके कारण बरसात के मौसम में अक्सर जल जमाव होता है, जोकि बिल्डिगों के लिए नुकसानदायक है लेकिन इस तरफ न तो आरडब्लूए ध्यान दे रहा है और न ही विभागीय कर्मचारी या अधिकारी गौर कर रहे हैं। इससे सोसायटी के मकानों की लाइफ कम हो रही है।

टूटी सड़कें और अव्यवस्थित मेन होल के ढक्कन
सोसायटी के अंदर की ज़्यादातर सड़कें टूटी हुई हैं और सीवर के मेन होल के ढक्कन कहीं सड़क से ऊपर तो कहीं नीचे हैं जिसके कारण गाड़ियों और पैदल चलने वाले दोनों को असुविधा होती है। यह कार्य भी दिल्ली जल बोर्ड का है लेकिन कोई देखने नहीं आता है।

बुजुर्गों को किया जा रहा है नज़रअंदाज़
सोसायटी के बुजुर्गों और बच्चों को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। अव्यवस्थित और बिना साफ सफाई के पार्कों के अंदर आने -जाने के लिए बुजुर्गों और दिब्यांगजनों के सुविधाजनक मार्ग नहीं है। बैठने का सुरक्षित स्थान नहीं है। बच्चों के झूलों और अन्य खेल कूद के उपकरणों की लम्बे समय से देखभाल नहीं होने के कारण हालत जर्जर हो गयी है।

कुत्तों को सोसायटी से निकालने की मांग
सोसायटी के अंदर आवारा कुत्तों का आतंक है। कई बार कुत्तों ने सोसायटी के नागरिकों के ऊपर हमला किया है और लोग घायल हुए हैं, जिसके कारण लोग कुत्तों को सोसायटी से बाहर निकालने की मांग करते रहे हैं लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है। चुनाव के समय भी कुत्तों का मुद्दा गरमाया था लेकिन फिर धीरे धीरे ठंढा पद गया।

सड़कों पर गाड़ियों का अतिक्रमण
पॉकेट -६ एमआईजी फ्लैट्स के अंदर बाहर के लोगों की गाड़ियां खड़ी होती हैं जिसके कारण निवासियों को अपने स्थान पर गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिलती है। कोई व्यवस्था और देखरेख नहीं होने के कारण कोई कहीं भी गाडी पार्क कर देता है, जिसके कारण दूसरे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कहीं कहीं लोगों गलियों में गाड़ियां पार्क करके रास्ता बंद कर दिया है जिसके कारण पूरा रास्ता बंद हो गया है। इस तरह की अव्यवस्थित पार्किंग किसी दिन जानलेवा साबित हो सकती है।

सोसायटी में कैमरों की संख्या बढ़ाना और अनुभवी एवं ट्रेंड सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति आदि जैसी समस्याओं से निपटना आरडब्लूए के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सोसायटी के निवासियों को उम्मीद है टीएल कुट्टी और प्रमोद कुमार सिन्हा अपने और अपनी टीम के अनुभव और सोसायटी के निवासियों के साथ मिल कर उपरोक्त समयों का निस्तारण करके इतिहास लिखेंगें।

 

"United India Live" एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार पोर्टल है, जो निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करता है। हमारा उद्देश्य है जनता तक सटीक, तटस्थ और प्रमाणिक समाचार पहुंचाना, वह भी बिना किसी पक्षपात और दबाव के।

हम देश-दुनिया की राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, तकनीक और जनहित के मुद्दों को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करते हैं। "United India Live" सिर्फ खबर नहीं देता, बल्कि समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को सशक्त करने का एक माध्यम है।

हमारी पत्रकारिता की पहचान है – निष्पक्षता, निडरता और सच्चाई।

 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.