Noida Property Bazar: निवेशकों ने जेवर एयरपोर्ट के आसपास का रेट बढ़ाया, धरातल पर नहीं दिख रहा है कोई विकास
Noida Property Bazar: ग्रेटर नोएडा। जेवर एयरपोर्ट के आसपास की ज़मीनों के भाव आसमान छु रहे हैं जबकि विकास के नाम पर वहां कुछ भी नहीं हो रहा है। अगर हम जेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को छोड़ दें तो आसपास के सेक्टरों में सिर्फ कागजों में ही विकास हो रहा है। अख़बारों के विज्ञापनों से जमीनों के भाव लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन प्राधिकरण द्वारा जिन सेक्टरों को दस साल पहले आवंटित किया गया था आज भी वहां पर कोई विकास नहीं हुआ है। अगर आप ग्रेटर नोएडा से एक्सप्रेसवे के बजाए नीचे की सड़क से कथित फिल्म सिटी की तरफ जायेंगें तो वहां की सड़कों की हालत देख कर आप वहां पर होने वाले विकास का अनुमान लगा सकते हैं।
कोरोना महामारी के बाद से बढ़ने लगा ज़मीनों का रेट
Noida Property Bazar: दस वर्षों से सो रही प्रॉपर्टी बाजार में कोरोना महामारी के बाद से अचानक से उछाल आ गया और कालाधन छुपा कर बैठे व्यापारी, अधिकारी और नेता मालामाल हो गए। वर्ष 2021 के बाद से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र की ज़मीनों के भाव अचानक से बढ़ने शुरू हुए और महज एक साल साल में नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ज़मीनों के भाव जहाँ डबल हो गए वहीँ यमुना प्राधिकरण के सेक्टरों के भाव तीन से चार गुना जयादा बढ़ गए। ज़मीनों के रेट बढ़ने के पीछे मार्किट में अचानक से ब्लैकमनी के बाहर निकलने से संभव हुआ है। निवेशकों ने बाजार में बिकाऊ सारे प्लॉटों को खरीद लिया और जेवर एयरपोर्ट के प्रोजेक्ट का भौकाल बना कर विज्ञानों के सहारे मार्किट को हवा दिया और देखते ही देखते यमुना प्राधिकरण के सेक्टर -18, 20, 22, 25 का भाव तीस हजार रूपये से बढ़ कर 60 हजार से 80 हजार रुपया प्रति वर्ग मीटर पहुँच गया।
विकसित होने में लग सकते हैं पांच से दस साल
Noida Property Bazar: यमुना विकास प्राधिकरण विज्ञापनों में भले ही बड़े बड़े वादे कर रहा हो लेकिन सेक्टरों के विकास की ज़मीनी हक़ीक़त कुछ और ही बयान करती है। गौतमबुद्ध विश्व् विद्यालय से आगे निकलने के बाद प्राधकरण की सड़कें ही उस क्षेत्र के विकास की हालत बयां कर देती है। यमुना एक्सप्रेसवे के निचे सर्विस लेंन का कार्य आधाअधूरा अभी तक रबूपुरा के आसपास तक ही दिखयी देगा उसके आगे औद्योगिक सेक्टरों के बाद अभी कोई कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। जिन सेक्टरों में लोग करोड़ों का प्लाट खरीद रहे हैं वहां की सड़कों की हालत भी दयनीय है।
मूलभूत सुविधाओं के नाम पर अभी कुछ भी नहीं है
सेक्टरों में लोग प्लाट भले ही करोड़ों का खरीद रहे हैं लेकिन वहां पर अभी मूलभूत सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। प्राधिकरण की योजना आधे से ज्यादा अभी कागजों में हैं। हालत देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि सेक्टरों को पूर्णरूप से विकसित होने में अभी भी दस साल लग जायँगे। स्कूल , अस्पताल, बाजार, रोजगार के लिए प्राधिकरण ने योजना तो बनाया है और लोगों को जमीन भी बेच दिया है लेकिन धरातल पर अभी कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
कहाँ से आ रहा है बाजार में इतना सारा कैश
Noida Property Bazar: नोएडा के सेक्टर 18 और ग्रेटर नोएडा के कॉमर्शियल मार्किट में बैठे प्रॉपर्टी डीलरों के द्वारा रोज़ सैकड़ों करोड़ का खेल कैश में हो रहा है। शेयर बाजार की तरह से नक्शे पर इन मार्किटों में प्लॉटों को खरीदा और बेचा जाता है, व्यापारिक भाषा में इसे ट्रडिंग कहते हैं। इस खेल में इनकम टैक्स विभाग, जीएसटी विभाग और रेवेन्यू विभाग को करोड़ों का चूना लग रहा है लेकिन सब के सब आँख और कान बंद करके इस अवैध कारोबार में लगे हुए हैं।
किसका है यह पैसा ?
गौतमबुद्ध नगर का प्रॉपर्टी बाजार इस समय दुनियां में चर्चा का विषय बना हुआ है। नोएडा, ग्रेटर नॉएडा और यमुना विकास प्राधिकरण की प्रॉपर्टी के भाव रुकने का नाम नहीं ले हैं, जबकि खरीदारों में 25 प्रतिशत भी ऐसे नहीं है जो रहने वाले हों, ज़्यादातर लोग सिर्फ मोटा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से इन्वेस्ट कर रहे हैं। इस प्रॉपर्टी बाजार में ज़्यादातर पैसा अधिकारीयों, नेताओं और व्यापारियों का है। यही कारण है कि आईटी और जीएसटी विभाग भी गूंगा, बहरा बना हुआ है।
वर्ष 2024 तक निकल कर भाग जायेंगे इन्वेस्टर
प्रॉपर्टी के जानकारों का कहना है कि यूपी सरकार ने 2024 में एयरपोर्ट को शुरू करने का वादा किया है और 2024 में लोकसभा चुनाव भी है, इससे पहले इन्वेस्टर बाजार में उछाल ला कर अपना माल बेच कर निकल जायेंगे और उसके बाद बाज़ार कम से कम पांच साल के लिए फिर सो जायेगा। अगर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार २०२४ में वापसी करती है तब भी बाजार को उठने में दस साल लग जायेगा, क्योंकि चुनाव के बाद विकास की गति और सुस्त हो जाएगी। जानकारों ने बताया कि बाजार को उठाने के लिए इन्वेस्टरों ने मीडिया को भी मोटा पैसा दिया है जिससे कि एयरपोर्ट के विकास के भौकाल की खबरें लगातार चलती रहें।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












