नोयडा। वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अवैधरूप से नॉएडा में रह रहे चार चीनी नागरिकों को नॉएडा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लोकल इन्फॉर्मेशन यूनिट (LIU) ने ग्रेटर नोयडा की एक कम्पनी में काम कर रहे पांच चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एलआईयू यूनिट को जानकारी मिली थी एक कम्पनी में कुछ चीनी नागरिक वीजा खत्म होने के बावजूद अवैधरूप से नौकरी कर रहे है। एलआईयू ने जब कम्पनी में जा कर चीनी नागरिकों के दस्तावेज चेक किया तो पता चला कि इनकी वीजा अवधि कई महीनेपहले खत्म हो चुकी है।
एलआईयू टीम पांचों चीनी नागरिकों हिरासत में लेकर दनकौर थाने लेकर गयी फिर वहां से उनको दिल्ली भेज दिया गया है।












