Noida News: उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करेगा MMY, दिया जायेगा “इंडिया बिजनेस अवॉर्ड्स”
सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं,
सारी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए।
नोएडा। किसी की कामयाबी में उसका प्रमोशन और सम्मान करने वाले का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। प्रमोशन ही है जो छोटे से छोटे व्यक्ति, ब्रांड या संस्था को देखते ही देखते आसमान पर पहुंचा देता है। यही कार्य कर रही है ग्रेटर नोएडा की एक कम्पनी “MMY”।
नये नये उद्योग स्थापित करने वाले छोटे और मझोले उद्योगपतियों को प्रोत्साहित करने एवं उनका बिजनेस प्रमोशन करने वाली कम्पनी MMY उद्योग व्यवसाय के प्रतिभावान कारोबारियों को “इंडिया बिजनेस अवार्ड ” दे कर सम्मानित भी करती है। 2022 में बिजनेस में कीर्तिमान स्थापित करने वाले इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक, पैकेजिंग, पत्रकारिता, शिक्षा, फूड्स, गारमेंट्स, सॉफ्टवेयर, मेडिकल आदि क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाले उद्योगपतियों, लेखकों, और समाजसेवियों को MMY, 4 फरवरी 20223 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित करने जा रही है। यह जानकारी 16 जनवरी 2023 को नोएडा के मीडिया क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में कम्पनी के निदेशक मोहम्मद फैजान और संजय शर्मा द्वारा दी गयी।
Noida News एमएमवाई प्रोडक्शन हाउस के निदेशक मोहम्मद फैजान एंड संजय शर्मा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है ऐसे में प्रधानमंत्री के विजन ‘मेक इन इंडिया’ अब साकार होने लगा है और पूरे विश्व में भारत के उद्योग धंधे और विकास की चर्चा हो रही है। भारत के उन तमाम उद्योगपतियों और व्यापारियों ने जिन्होंने प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में अपना योगदान दिया है वह सब सम्मानित करने योग्य है। MMY इनमें से कुछ बिजनेस पर्सनैलिटी को सम्मानित करने के लिए “इंडिया बिजनेस अवार्ड 2023” का आयोजन किया जा रहा है।
Noida News इसमें पूरे भारतवर्ष के बिजनेस पर्सनेलिटीज के साथ-साथ अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को इस IBA अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। MMY के निदेशक मो फैजान ने इस अवॉर्ड शो में मुख्य अतिथि के रूप में जानी मानी फिल्मी हस्तियां जयाप्रदा, रिमी सेन, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर, भाग्यश्री एवं द ग्रेट खली उपस्थिति रहेंगें।
Noida News इस अवार्ड समारोह में विभिन्न कैटेगरी जैसे फैशन, रियल स्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स, शिक्षा, मीडिया हेल्थ केयर, फूड कैफे आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ऐसी छिपी हुई प्रतिभाओं को देशभर से खोज कर ला रहे है, और ऐसी प्रतिभाओं को आईबीए अवार्ड 2023 से सम्मानित करेंगें।
Noida News : MMY के निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड तक पहुंचने के लिऐ सभी अवॉर्डीस ने सालों साल कड़ी मेहनत की है। इस अवार्ड समारोह का प्रसारण टीवी पर होगा ताकि दर्शक इस अवॉर्ड समारोह को अपने घर से भी बैठे बैठे देख सके। MMY अनुसार इस अवार्ड समारोह में पूरे भारत से लगभग 200 संस्थानों के से चुने हुए लोग सम्मानित किये जायेंगे। Written by: KD Siddiqui, unitedindialive5@admin












