Hathras Accident: पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गाँधी, रोते-बिलखते परिवारों को गले लगा कर दिया सांत्वना
Hathras Accident दिल्ली। उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले के सिकंदराराव में 2 जुलाई 2024 को आयोजित एक सतसंग के समापन के समय भगदड़ मचने के कारण लगभग दो सौ लोगों की दर्दनांक मौत हो गयी है। शुक्रवार को दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा राहुल गांधी सुबह-सुबह अलीगढ़ के पिलखना पहुंचे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। इसके बाद वह हाथरस में नवीपुर खुर्द, विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचेंगे, जहां वह आशा देवी, मुन्नी देवी आ ओमवती के परिवार वालों से मिले। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी हाथरस पहुंचे। वहां पहुँच कर उन्होंने ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों और जख्मी लोगों से मुलाकात क
Hathras Accident दुर्घटना के शोक संतप्त परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘यह दुखद हादसा है। बहुत परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मृत्यु हुई है। प्रशासन की कमी तो है और भी गलतियां हुई हैं। पीड़ित परिवारों को सही मुआवजा मिलना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से विनती करता हूं कि दिल खोलकर मुआवजा दें। मुआवजा जल्दी से जल्दी देना चाहिए।परिवारवालों से मेरी बातचीत हुई है।
Hathras Accident राहुल गाँधी ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया और शासन एवं प्रशासन की लापरवाही की आलोचना किया। उन्होंने कहा कि अगर शासन और प्रशासन चुस्त होता तो इस घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिया की अगर आप लोगों को न्याय नहीं मिला तो मै न्याय के लिए सदन में आवाज़ उठाऊंगा।
राहुल गांधी के दौरे के बाद पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने कहा, राहुल गांधी ने पूछा कि यह सब कैसे हुआ। मैंने उनसे कहा कि चलते समय लोग बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए भागे। जिसके बाद वे एक-दूसरे से टकराए और एक के ऊपर एक गिर गए। जब मेरी मां घर नहीं आईं, तो हम उन्हें ढूंढने गए, वहां कीचड़ में लथपथ शव थे।
Discover more from UNITED INDIA LIVE
Subscribe to get the latest posts sent to your email.












